BJP पंजाब मीडिया सैल के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त, जालंधर के एचएस बेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
1 Min Read

Bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा का संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश मीडिया सैल के संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि संगठन की हर गतिविधि जनता तक पहुँचाने तथा जनता में भाजपा की पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी द्वारा प्रदेश मीडिया सैल के संयोजक के पद पर कपूरथला से जैसमीन संधेवालिया को नियुक्त किया गया है।

इस तरह सह-संयोजक के पद पर चंडीगढ़ से अजय भारद्वाज, फाजिल्का से सुबोध वर्मा, जालंधर से एच.एस. बेदी, अमृतसर से गौरव महाजन व गौरव भंडारी को नियुक्त किया गया है।

अश्वनी शर्मा तथा डॉ. सुभाष शर्मा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा व नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे तथा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जायेंगे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *