PM मोदी ने विंध्याचल को दिया बड़ा तोहफा, 3300 गांवों में पाइप से पहुंचेगा पीने का शुद्ध पानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 22 Nov 2020

PM मोदी ने विंध्याचल को दिया बड़ा तोहफा, 3300 गांवों में पाइप से पहुंचेगा पीने का शुद्ध पानी

डेली संवाद, सोनभद्र 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) और सोनभद्र (Sonbhadra) जिलों के लिए 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोनभद्र जिले में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के विंध्यांचल के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में 2,995 राजस्व ग्रामों की 42 लाख आबादी को लाभ पहुंचाने वाली 5,555 करोड़ की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।

देश में 2.60 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला शुद्ध पानी

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत लाखों परिवारों को नलों से शुद्ध पानी मिलेगा। सोनभद्र और मिर्जापुर में जो संसाधन हैं, उसकी वजह से लोग यहां आ रहे हैं। लेकिन आजादी के बाद इधर किसी ने ध्यान नहीं दिया। विंध्याचल और बुंदेलखंड का इलाका उपेक्षा का शिकार रहा है। इस क्षेत्र की पहचान सूखा क्षेत्र की रही है।

लिहाजा यहां से लोग हमेशा पलायन करते रहे। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के अभियान को अब डेढ़ साल हो रहे हैं। इस दौरान देश में 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवारों को उनके घरों में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसमें लाखों परिवार उत्तर प्रदेश के भी हैं।

बीमारियों में आ रही है कमी

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से हमारी माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है। इससे गंदे पानी से होने वाली हैजा, टायफायड, इंसेफलाइटिस जैसी अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है।

उन्होंने कहा कि जब विंध्यांचल के हजारों गांवों में पाइप से पानी पहुंचेगा तो इससे भी इस क्षेत्र के मासूम बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऐसे में लोगों का शारीरिक और मानसिक विकास और बेहतर होगा। जब अपने गांव के विकास के लिए, खुद फैसले लेने की स्वतंत्रता मिलती है, उन फैसलों पर काम होता है, तो उससे गांव के हर व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। जिससे आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर भारत के अभियान को बल मिलता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *