कैंट विधानसभा हलके के नेता एचएस वालिया को महासचिव बनने पर लोगों ने किया सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 22 Nov 2020

hs walia

डेली संवाद, जालंधर कैंट
कैंट विधानसभा हलके के नेता एचएस वालिया को महासचिव बनने पर कैंट हलका निवासियों ने सम्मानित किया। बहुत ही कम समय में शिरोमणि अकाली दल में अपनी अलग पहचान बना चुके एचएस वालिया जालन्धर कैंट हलके के लोगों के लोकप्रिय नेता बनते जा रहे हैं। अभी हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की ओर से एचएस वालिया को व्यापार एवं इंडस्ट्री विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है।

अकाली दल में एचएस वालिया एक बेहद ही सुलझे हुए नेता के तौर पर जाने जाते हैं। शिरोमणि अकाली दल की ओर से निकलने वाली रैलियां हो या धरने हो इन सब में एचएस वालिया को हमेशा फ्रंट पर देखा जाता है और कैंट हलके के लोगों का आशीर्वाद स्नेह और सहयोग पूर्ण रूप से वालिया को मिल रहा है।

इसी पूर्ण सहयोग को दिखाते हुए अकाली दल के सीनियर लीडर सुखदयाल सिंह की अगुवाई में गांव कादिया वाली में एचएस वालिया के महासचिव बनने पर एक विशेष सम्मान समारोह कैंट हलके में रखा गया। इस मौके पर एचएस वालिया को सम्मानित किया गया और वालिया कोअपना पूर्ण रूप से पूरा सहयोग देने की बात कैंट हलका निवासियों की ओर से की गई।

इस मौके पर एचएस वालिया ने धन्यवाद करते हुए कहा कि आप की ओर से मुझे जो प्यार और सम्मान बख्श गया है इसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं और आपकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरूंगा इस बात का आपको विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने कहा कि यह मान औऱ सम्मान को वे आशीर्वाद के तौर पर हासिल कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *