दिल्ली में Corona से हाहाकार, लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें, नांगलोई समेत कई बाजार सील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 23 Nov 2020

दिल्ली में Corona से हाहाकार, लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें, नांगलोई समेत कई बाजार सील

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ रहे हैं, जिसके बाद दिल्ली सरकार (Delhi Government) काफी कड़े कदम उठाने को मजबूर हो गई है। इसी क्रम में दिल्ली के नांगलोई में आने वाले पंजाब बस्ती और जनता मार्केट की साप्ताहिक बाजारों को सील कर दिया गया। इन बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) से जुड़े नियमों का पालन नहीं हो रहा था।

राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 121 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 8,391हो गई है। पिछले 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण के 6746 नए केस सामने आए हैं। वहीं, अबतक कुल 5,29,863 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 40,212 पर पहुंच गई है।

आईसीयू बेड बढ़ा रही सरकार

इस बीच मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अस्पतालों में आईसीयू बेड (ICU Beds) बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील भी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) ने लोगों को मु्फ्त मास्क भी बांटे।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार डरा रही है। लेकिन जिस तरह दिल्ली के बजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है और लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मास्क न पहनने पर जुर्माना बढ़ने से लोग मास्क पहनकर तो निकल रहे हैं। लेकिन डर के बजाय जागरुकता से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही कोरोना पर काबू पाने में कारगर साबित होगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *