पंजाब के मौजूदा हालात की जिम्मेवार कांग्रेस की कैप्टन सरकार : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 23 Nov 2020

ASHWANI SHARMA

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इन भाजपा नेताओं ने पंजाब के मौजूदा हालात पर दुष्यंत गौतम को जानकारी देकर राजनीतिक परिस्थितयों पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट करने वाले नेताओं में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व राजेश बागा शामिल थे। अश्वनी शर्मा ने इस मुलाकात से संबंधित जारी अपने ब्यान में कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत गौतम के साथ संगठनात्मक ढांचे व उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

शर्मा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से पंजाब में संगठन व कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। अकाली दल ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के तहत भाजपा से नाता तोड़ा है। बिहार और बाकी राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव व उप-चुनाव के भाजपा की कार्यशैली का स्पष्ट परिणाम हैं। शर्मा ने कहाकि पंजाब के मौजूदा हालात की जिम्मेवार प्रदेश की कांग्रेस की कैप्टन सरकार है।

अकाली दल के विधायक पवन टीनू का सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

दुष्यंत गौतम ने पंजाब भाजपा के नेताओं की बात सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि वो जल्द ही पंजाब के प्रवास पर आयेंगे और कार्यकर्ताओं के रु-ब-रु होकर आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चुनावी रणनीति तय करेंगे। दुष्यंत गौतम ने कहाकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से प्राप्त प्रचंड बहुमत से प्रदेश की सत्ता हासिल करेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *