MLA सिमरजीत सिंह बैंस ने पुलिस को दिया बयान, कहा – मैंने महिला के साथ चैट किया, लेकिन… देखें पूरा VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 23 Nov 2020

simarjit singh bains mla

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के सियासत में घमासान मचाने वाली महिला के आऱोपों का सामना कर रहे लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस आज देर शाम लुधियाना पुलिस के समक्ष अपना बयान रखा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेसी, अकाली और भाजपा मिलकर षड़यंत्र रच रहे हैं। लेकिन विपक्ष इस नापाक षड़यंत्र में विफल होगा। उन्हें न्याय मिलेगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि बैंस का चरित्र पाक साफ है। बेईमान और भ्रष्ट लोगों को बेनकाब करने वाला बैंस कभी भी ऐसा विचार नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि अकाली दल अगर बैंस के खिलाफ धरना लगा रहे हैं, तो इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस षडयंत्र के पीछे कौन लोग हैं।

बैंस ने कहा कि इन लोगों को वोटरों ने हमेशा से धूल चटाई है। भाजपा और अकाली दल के लोग धरने लगा रहे हैं, पुतले फूंक रहे हैं। थोड़ा समय रुको, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। बैंस ने कहा कि मैंने महिला के साथ चैटिंग की। मेरी आडियो है। लेकिन किसी चैटिंग और आडियो में कोई गलत बात हो या दोअर्थी बात हो तो मैं गुनहगार हूं।

सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता, अकाली नेताओं के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं। मुझे न्याय जरूर मिलेगा। इससे पहले भी मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अदालत ने मुझे बरी किया। इस केस में भी मुझे न्याय मिलेगा।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दिया आरोपों का जवाब, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=8wXjA6qhgOY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *