⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 25 Nov 2020

निशा शर्मा
डेली संवाद, जालंधर
किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा जंडियाला में मार्ग अवरोध करने के कारण गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से वाया व्यास, तरनतारन, भगतांवाला से चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु यह रूट सिंगल लाइन सेक्शन के साथ अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड लिमिट होने के कारण सभी गाड़ियों का संचालन कर पाना संभव नहीं है। इसलिए रेल प्रशासन ने केवल दो जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
- 02903/02904 (गोल्डन टेम्पल मेल)
- 04649/04650 (सरयू-यमुना एक्स.) / 04673/04674 (शहीद एक्स.)
तीन अन्य ट्रेनें जिनका आगमन आज अमृतसर में हो चुका है केवल कल दिनांक-25.11.2020 के लिए अमृतसर से चलाई जाएगी।
- 02716 (सचखंड एक्स.)
- 02926 (पश्चिम एक्स.)
- 09026 (अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस)
इसके अतिरिक्त अन्य गाड़ियां
- 02054 (अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी)
- 05212 (अमृतसर-सहरसा जनसेवा)
- 02030 (अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी)
जो अपने निर्धारित समय से चलने के लिए घोषित हो चुकी थी जंडियाला मेन लाइन खुलने तक स्थगित रहेगी। इसके अतिरिक्त मंडल में अन्य गाड़ियाँ जिनकी घोषणा की गई है वे अपने निर्धारित समय एवं मार्ग के अनुरूप चलेंगी।








