रेलवे अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दो विभागों के कर्मचारी भिड़े, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 25 Nov 2020

रेलवे अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दो विभागों के कर्मचारी भिड़े, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

डेली संवाद, जालंधर
आरआरआई के कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार को जंक्शन के वीआईपी कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जंक्शन सोनपुर मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी डीके मिश्रा ने की। इस दौरान काम को लेकर दो विभाग आमने-सामने हो गए।

निर्माण विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सिग्नल विभाग के एएसटी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इंजीनियरिग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने कहा कि कोई भी कार्य नहीं होगा। ओपन लाइन के पीडब्ल्यूआइ का सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया। वहीं सिग्नल विभाग के एएसटी ने निर्माण के इंजीनियरिग (रेल पथ) के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने करीब 35 मोटर प्वाइंट बदलने थे। इनमें 27 ही बदले गए। शेष आठ के लिए इंजीनियरिग (रेल पथ) के पीडब्ल्यूआइ का सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे काम लंबित है।

पिछले 15 दिनों से कोई भी काम नहीं

इसके साथ ही इंजीनियरिग, सिग्नल और टीआरडी पिछले 15 दिनों से कोई भी काम नहीं कर रहा है। इससे दिसंबर में कार्य शुरू होने के प्लान पर पानी फिरने का उम्मीद है। क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि आरआरआइ कार्य की समीक्षा की गई। इसमें कार्य काफी बाधित है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीआरएम व एडीआरएम को भेजी जाएगी। मौके पर स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव, डिप्टी एसएस अमोद कुमार, राजीव शेखर, मंसूर आलम, राज कुमार, यातायात निरीक्षक नवीन कुमार सुधीर कुमार सिंह, बीके प्रसाद, सुनील कुमार, पंकज कुमार, अशोक चौधरी आदि थे।

मैं किसी आरोपों से नहीं डरता, मैं बैंस हूं, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=8wXjA6qhgOY

सौ यात्रियों को लेकर दौड़ी जनसाधारण एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन) मंगलवार को हावड़ा के लिए रवाना हुई। इससे करीब सौ यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के बारे में विलंब से सूचना मिली। आननफानन में टिकट लिया। कंफर्म टिकट मिलने से सफर में आराम मिलेगा। वहीं कोचिग डिपो पर वाशिग पिट पर कर्मियों ने कोच को तैयार कर जांच की। इसके बाद परिचालन विभाग को सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि यह ट्रेन एक बार हावड़ा जाएगी। वापस आने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस चली। मोबाइल से यात्रियों ने टिकट की खरीदारी की।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *