⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 116 शब्द|📅 25 Nov 2020

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 1,48,435 पाजीटिव मामले पंजाब में आए हैं। इसमें से 136622 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक पंजाब में कुल 4684 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को यानि आज कोरोना से पंजाब में 31 लोगों की मौत हुई है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को कोरोना पॉजि़टिव के 785 नए मामले सामने आए हैं। इसमें लुधियाना में 104, जालंधर में 145, पटियाला में 110, एसएएस नगर में 138, अमृतसर में 62, गुरदासपुर में 31, बठिंडा में 25, होशियारपुर में 26, पठानकोट में 21 नए मरीज सामने आए हैं।
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट









