किसानों को गृह मंत्री अमित शाह की कोई शर्त मंजूर नहीं, प्रस्ताव किया खारिज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 29 Nov 2020

किसानों को गृह मंत्री अमित शाह की कोई शर्त मंजूर नहीं, प्रस्ताव किया खारिज

डेली संवाद. नई दिल्ली
केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में डटे किसानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोई शर्त मंजूर नहीं है। किसान संगठनों की ओर से गृह मंत्री के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि शाह ने वार्ता के लिए शर्त लगाई है, जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है। गौर हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक वीडियो जारी कर तीन दिसंबर को किसानों को बातचीत के लिए न्योता दिया था।

वीडियो में अमित शाह की ओर से कहा गया था कि अगर किसानों को उनसे वार्ता करनी है तो पहले दिल्ली-हरियाणा सीमा पर मोर्चाबंदी छोड़नी होगी और बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड पर एकत्र होना होगा। इस शर्त को किसानों ने मानने से साफ इनकार कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से किसानों को वार्ता के लिए न्योता दे चुके हैं।

किसानों ने कहा- विरोध प्रदर्शन का स्थान रामलीला मैदान तय तो बुराड़ी क्यों जाएं

किसान संगठनों की ओर से रविवार को आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बैठक की गई। बैठक से पहले ही पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुल्दू सिंह की ओर से साफ कर दिया गया था कि विरोध प्रदर्शन का स्थान रामलीला मैदान तय है तो बुराड़ी क्यों जाएं। किसानों का कहना है कि वार्ता के लिए बुराड़ी ग्राउंड जाने की शर्त उन्हें स्वीकार नहीं है।

बिजली संशोधन बिल 2020 को भी वापस लेने की मांग पर कायम किसान

रुल्दू सिंह ने कहा था कि तीनों कृषि कानूनों के अलावा किसान बिजली संशोधन बिल 2020 को भी वापस लेने की मांग पर कायम हैं। अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी का कानून लाना होगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी कहना है कि किसान पिछले तीन माह से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। उनका भी यही कहना था कि हम विरोध प्रदर्शन के लिए एक निजी स्थल निरंकारी ग्राउंड पर नहीं जाएंगे। विरोध प्रदर्शन की जगह तो रामलीला मैदान ही तय है।

खट्टर का कैप्टन अमरिंदर पर आंदोलन को हवा देने का आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आंदोलन को हवा देने का आरोप लगाया गया है। अमरिंदर ने भी उन पर पलटवार करते हुए उनका फोन न उठाने की घोषणा कर दी है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा और पंजाब सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है।

सिंघु बार्डर पर किसान डटे

अमित शाह ने किसानों से अपील की थी कि वे दिल्ली पुलिस आपको बड़े मैदान में स्थानांतरित करने के लिए राजी हो जाएं। जहां पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बड़ी गिनती में किसान बुरा़ड़ी ग्राउंड पहुंच चुके हैं. लेकिन सिंघु बॉर्डर पर अब भी तमाम किसान डटे हैं। वे बुराड़ी ग्राउंड नहीं जाना चाहते।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *