लुधियाना से अगवा ढ़ाई साल की बच्ची मोगा से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 02 Dec 2020

girl kidnaping

डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना में बुधवार को एक होटल मालिक की ढाई साल की बच्ची को अगवा किए जाने की घटना सामने आई है। आरोप इनके ड्राइवर पर ही है, जो मंगलवार दोपहर बच्ची को घुमाने के बहाने कार में लेकर गया था। इसके बाद अनजान नंबर से फोन करके चार करोड़ की फिरौती मांग बैठा। सूचना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने रातभर के ऑपरेशन के बाद बच्ची को मोगा से बरामद कर लिया, वहीं आरोपी ड्राइवर को भी धर-दबोचा। बहरहाल, मामले की जांच जारी है।

आरोपी की पहचान दुगरी निवासी राजेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो काफी समय से होटल कारोबारी पंकज गुप्ता के पास ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। वह अपने आपको पुलिस मुलाजिम भी बताया करता था। पुलिस ने बरामद हुई गाड़ी से पुलिस की वर्दी, पुलिस की बेल्ट और पुलिस का ID कार्ड भी कब्जे में लिया है। तकरीबन 20 अधिकारियों की टीमें सरगर्मी के साथ आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, देखें VIDEO

वारदात मंगलवार दोपहर तब हुई, जब होटल कीज की बिल्डिंग को लीज पर देने वाले कारोबारी पंकज गुप्ता का ड्राइवर रोज की तरह उनकी ढाई साल की बेटी को कार में घुमाने के लिए लेकर गया। उसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। शाम 5 बजे उसने पंकज गुप्ता को एक अनजान नंबर से फोन करके 4 करोड़ की फिरौती मांगी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए 20 अधिकारियों की टीमें तैयार की। इसमें DCP, ADCP, ACP और SHO स्तर के अधिकारी थे।

टेक्निकल यूनिट और साइबर सेल की भी मदद ली

आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए पुलिस ने टेक्निकल यूनिट और साइबर सेल की भी मदद ली। इसके बाद परिवार को आरोपी से लगातार बात करते रहने के निर्देश भी दिए गए। अंत में पुलिस को आरोपी की लोकेशन जिला मोगा की मिली। पुलिस की टीमों ने मोगा, कोट ईसे खां और निहाल सिंह वाला में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। बताया जाता है कि मोगा से वह कार बरामद हो गई, जिसमें बैठी बच्ची को भी सकुशल मुक्त करवा लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *