विधानसभा चुनाव में जन-समर्थन से जीत हासिल कर अपने दम पर सरकार बनाएगी BJP : गौतम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 02 Dec 2020

BJP

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारत के संविधान दिवस को लेकर एक विशेष कार्यक्रम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय, सैक्टर 37, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता व डॉ. सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। दुष्यंत गौतम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहाकि हमारे देश के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे प्रमुख रोल था, इसलिए संविधाव दिवस उन्हें श्रद्धाजंलि देने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

देश के प्रति अपने कर्त्यव्यों को भी याद दिलाता

यह दिन हमें अपने देश के प्रति अपने कर्त्यव्यों को भी याद दिलाता है। संविधान दिवस को मानने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि वेस्टर्न कल्चर के दौर में देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा दिया जाए। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

दुष्यंत गौतम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में डटने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। वह चुनौती को अवसर में बदलने की ताकत रखती है। पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है और चुनाव इसलिए नहीं लड़ती कि समय आएगा तो कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरे पांच साल जनता की सेवा करते हैं। जनता के लिए जीते और मरते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा, देखें VIDEO

अश्वनी शर्मा ने कहाकि प्रदेश में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख कर पंजाब की कांग्रेस सरकार बौखला गई है और वह भाजपा की इस बढ़ते जन-समर्थन को रोकने के लिए नीच हथकंडों पर उतर चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें धमकाया जा रहा है और मुझ पर भी जान-लेवा हमला किया गया जिसकी जिम्मेवारी सरेआम मीडिया के सामने कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने ली लेकिन पुलिस-प्रशासन व सरकार द्वारा उस मामले में कोई कारवाई नहीं की गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *