जालंधर के दीनानाथ जायसवाल बने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 03 Dec 2020

dinanath

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले जालंधर के दीनानाथ जायसवाल को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। दीनानाथ जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पंजाब समेत, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के कारोबारियों ने बधाई दी है।

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता संजय जायसवाल ने बताया कि दीनानाथ जायसवाल पंजाब के व्यापार जगत से लेकर धार्मिक और राजनीतिक संगठनों में खासे सक्रिय हैं। दीनानाथ जायसवाल की सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

गोदी मीडिया के पत्रकारों को “ढा लो’, देखें VIDEO

वहीं, इस नियुक्ति पर दीनानाथ जायसवाल ने कहा है कि वे हमेशा से कारोबारियों और व्यापारियों की हितों को लेकर पंजाब समेत उत्तर भारत के सभी मंचों पर  बात करते आए हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के हितों से जुड़े हर मुद्दे केंद्र सरकार से लेकर पंजाब की कैप्टन सरकार के समक्ष रखते आए हैं।

दीनानाथ जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव बनने पर संजय जायसवाल, संजीव जायसवाल, विनोद जायसवाल, हरीश जायसवाल, दीपक गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, जयराम जायसवाल, जनता एकता दल, भारत नगर वेलफेयर सोसाइटी, भारत नगर जागरण कमेटी समेत तमाम राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

dinanath

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *