किसानों की पीठ में छुरा मारने वाले अकाली अब कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं : जाखड़

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 06 Dec 2020

किसानों की पीठ में छुरा मारने वाले अकाली अब कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं : जाखड़

डेली संवाद, चंडीगढ़ 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को याद करवाया है कि कांग्रेस पार्टी हुई थी जो पहले दिन से ही काले कृषि कानूनों के विरोध कर रही थी जबकि जनआक्रोश को देखकर अपनी नीति बदलने वाले अकाली दल के नेता तो यह काले कानून लागू करने में भागीदार रहे हैं। साथ ही उन्होंने बादल को सलाह दी कि वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ झूठा प्रचार करने की बजाय केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का साहस दिखाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही किसानों के साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी।

आज यहां से जारी बयान में सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर उचित समय सत्ता त्याग करके अकाली नेता श्रीमती हरसिमरत कौर बादल कैबिनेट में ऑर्डिनेंस और कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करते तो शायद देश को यह दिन देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि कानून बनाते समय अकाली दल भाजपा के साथ था व किसानों के साथ धोखा देते हुए इन कानूनों को लागू करने में भी शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों के बड़े रोश को देखते हुए अकाली दल को सरकार छोड़ने का मजबूरी में दुखी मन से निर्णय करना पड़ा था।

अकाली दल के नेता ने अलग सुर अपनाई

जाखड़ ने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पहले दिन से जब सरकार खेती ऑर्डिनेंस लेकर आई थी तभी से विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन्होंने इन कानूनों के बुरे प्रभाव समझ कर बिना केंद्र सरकार के किसी दबाव के आगे झुके इन कानूनों का डटकर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बुलाई सर्व पार्टी मीटिंग में भी अकाली दल के नेता ने अलग सुर अपनाई थी। जबकि अब वही पंजाब के किसानों की पीठ में छुरा मारने वाले अकाली नेता कांग्रेस पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

ये जालंधर पुलिस है, हवालात में नंगा करके पीटती है, फिर छोड़ने के लिए रिश्वत मांगती है

https://youtu.be/324UbkjJQWU

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा बार-बार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बेबुनियाद बातें की जा रही है जबकि उनकी केन्द्र सरकार के खिलाफ चुप्पी अपने आप में ही उनकी नियत व नीति पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि काले कानून लागू करने के लिए केंद्र सरकार अड़ी हुई है इसलिए अच्छा हो अगर अकाली दल केंद्र सरकार के खिलाफ कोई आंदोलन करने के लिए आगे आए हैं।

पंजाब के लोग सब सच समझते हैं व वे जानते हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बादल को कहा कि पंजाब के लोग सब सच समझते हैं व वे जानते हैं कि कौन किसके साथ है। उन्होंने पूछा कि क्या सुखबीर सिंह बादल शुरू में काले कानूनों को किसानों के लिए वरदान नहीं बताते रहे हैं ?उन्होंने और स्वाल किया कि क्या यह माना जा सकता है कि जो व्यक्ति प्रदेश का उपमुख्यमंत्री रहा हो उसे इन कानूनों की समझ नहीं आई थी? उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी अपने किसानों के साथ खड़ी है और उसे यह साबित करने के लिए किसानों से धोखा देने वाले किसी नेता से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *