इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के आईटी विभाग द्वारा ‘बिग डेटा एनालिटिक्स’ विषय पर वैबीनार 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 08 Dec 2020

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
बिग डेटा विश्लेषण की तकनीकों के साथ बीसीए और एमसीए के छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आईटी विभाग द्वारा ‘बिग डेटा एनालिटिक्स’ विषय पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार में मिस रवनीत कौर (असिस्टेंट प्रोफैसर, कम्पयूटर साईंस विभाग डीएवी कालेज, जालन्धर) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए।

वैबीनार का आरंभ असिस्टेंट प्रोफैसर जसमीत कौर (आईटी विभाग, इनोसैंट हाट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) द्वारा रिसोर्स पर्सन के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि बिग डेटा एनालिटिक्स आईटी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है। बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी निर्माण जैसे कई क्षेत्र प्रभावी ढंग से काम करने के लिए बिग डेटा का उपयोग करते हैं।

असिस्टेंट प्रोफैसर रवनीत ने शुरुआत में छात्रों को बड़ी मात्रा में डेटा उत्पन्न करने वाले विभिन्न स्रोतों से अवगत कराया। फिर उन्होंने बिग डेटा का विश्लेषण करने की आवश्यकता का ध्यान केन्द्रित करते हुए डेटा को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों जैसे कि ह्डोप, मॅप रेडयूका, प्रेस्टो, हंक के बार जानकारी दी।

छात्रों के प्रश्नों का सटीक जवाब

उन्होंने कहा कि शोधकर्ता और व्यावसायिक संगठन मशीन लर्निंग, प्रिडिक्टिव अनलिटिक्स, टेक्सट अनिलिटिक्स की सहायता से डेटा के हिडन पॅटन्र्स की जानकारी हासिल करने तथा भविष्य में उत्पादों की मांग का अनुमान लगने में सक्षम होते हैं। अंत में उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया। सुश्री पुनीत (एचओडी, आईटी विभाग) द्वारा अपने ज्ञान और कौशल को छात्रों के साथ साझा करने के लिए रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *