भारत बंद को जालंधर में भरपूर सर्मथन, लोगों के साथ धरने पर बैठे MLA रिंकू, कहा – मोदी हैं किसान विरोधी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 08 Dec 2020

sushil rinku

डेली संवाद, जालंधर
किसान संघर्ष कमेटी द्वारा आज भारत बंद का जालंधर में भरपूर समर्थन मिला। जालंधर वेस्ट के युवा नेता सतिंदर सिंह शैटी की अगुवाई में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें विधायक सुशील कुमार रिंकू विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रदर्शन को इलाके के लोगों ने पूरा समर्थन दिया।

विधायक रिंकू ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, सारे वर्ग पर अपने काले कानून थोपे हैं। जब जिओ कंपनी ने अपने ढाई सौ और 500 रुपए में मोबाइल लांच किए थे तो सभी को 3G 4जी डाटा 6 महीने के लिए फ्री दिया था और धीरे-धीरे अपने नेट के रेट बढ़ा दे रहे। इसी प्रकार अगर यह कानून वापस ना लिए तो किसानों के साथ-साथ आम जनता पर भी इसका असर पड़ेगा।

विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि 12 दिन से हमारे किसान वीर दिल्ली बॉर्डर पर अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज तक किसी भी सरकार ने अगर कोई कानून बनाया है वह कानून अगर जनता के हक में नहीं है तो जनता का हक बनता है प्रदर्शन करके सरकार को इसका विरोध दर्ज करवाने का। मगर जिस तरह 2 महीने से किसानवीर संघर्ष कर रहे हैं मोदी सरकार को इसका कोई भी असर नहीं हो रहा। मोदी के इशारे खट्टर सरकार द्वारा जो किसानों पर अत्याचार किया गया था वह बहुत ही दुख भरा था।

मोदी को किसानों की मांग माननी होगी

विधायक रिंकू ने केंद्र की मोदी सरकार से अपील की है कि वह किसानों की मांगें मानकर यह काला कानून वापस लिया जाए जोकि हमारे किसान वीर बुजुर्ग दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं वह वापस अपने परिवार में आ सके और अपना कारोबार कर सकें। अगर मोदी सरकार यह कानून वापस नहीं लेती तो जो भी अगली कार्रवाई किसान संघर्ष कमेटी द्वारा बताई जाएगी। हम उसे पूरी तरह से निभाएंगे कांग्रेस पार्टी हमेशा ही किसानों के हक में रही है और रहेगी। इस मौके पर जसपाल सिंह, मंगत सिंह राठौर, काका एडवोकेट, गोगाजी, सोनू फरोजपुरिया, जसा जी, बिट्टू अमरजीत सिंह, तरसेम थापा, जोगिंदर पाल बब्बी, सुभाष पोला, सनी राठौर, लुभाया राम थापा, किशोर कुमार व अन्य इलाका निवासी उपस्थित हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *