सरकारी फंड में करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी करने वाले पंजाब के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 08 Dec 2020

arrested

डेली संवाद, चंडीगढ़ 
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बाँडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डी.सी.एफ.ए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि हिना ने इन दोनों अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के साथ इन्टरनेट बैकिंग के द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपए का भारी नुक्सान पहुँचाया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि मानव एन्क्लेव खरड़ की निवासी हिना ने यह सारा पैसा इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने रिश्तेदारों के खातों में तबदील कर दिया था। उसने यह पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजैकशनों के द्वारा बहुत से बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह बाँडी और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया।

जांच में यह पाया गया कि ये दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेरा-फेरी में शामिल थे। इस सम्बन्ध में ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़, एस.ए.एस.नगर में आई.पी.सी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *