बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर घातक हमला, कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बचे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 10 Dec 2020

Jp nadda

नई दिल्ली। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। यहां वह कई राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसी दौरान डायमंड हार्बर जाते वक्त जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की कार पर भी पत्थराव किया गया लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

इस हमले के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डायमंड हार्बर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।वह दक्षिण 24 परगना जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क को अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया जहां से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था।

जेपी नड्डा की सुरक्षा की चिंता करते हुए चिट्ठी

आपको बता दें कि आज सुबह ही बंगाल बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा की सुरक्षा की चिंता करते हुए चिट्ठी लिखी थी। पार्टी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। खबर आ रही हैं कि गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस से बीजेपी के आरोपों पर जवाब मांगा है।

PM मोदी द्वारा नई दिल्ली में भारतीय संसद के नए भवन का शिलान्यास

आपको बता दें कि कल तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शहर के हेस्टिंग्स इलाके में बीजेपी के नए चुनाव कार्यालय के बाहर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की। बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।

चिट्ठी में जेपी नड्डा की पर हमले की आशंका जताई

बंगाल बीजेपी ने अमित शाह के लिखी चिट्ठी में जेपी नड्डा की पर हमले की आशंका जताई है। चिट्ठी में कहा गया है, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरा पर कोलकाता में हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। काफी लापरवाही बरती जा रही है। हेस्टिंग्स में बीजेपी कार्यालय के बाहर करीब 200 लोगों की भीड़ हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए देखे गए। उन्होंने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए।’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *