किसान आंदोलन में कोरोना की एंट्री, सिंघु बॉर्डर पर तैनात 2 IPS अफसर हुए संक्रमित, किसानों और पुलिस जवानों में हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 11 Dec 2020

farmers-protest in singhu border

डेली संवाद, सिंघु बार्डर
नए कृषि कानूनों (Farmer Protest 16th Day Live Updates) को वापस लिए जाने की मांग को लेकर देशभर के किसान 16 दिन से आंदोलनरत हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर किसानों से आंदोलन खत्म करने की गुजारिश की. कृषि मंत्री की अपील का किसानों पर कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने साफ और स्पष्ट शब्दों में आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया। वहीं, किसान आंदोलन में कोरोना ने भी एंट्री कर दी है। यहां तैनात दो अफसरों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है, जिससे अन्य पुलिस के जवानों और अफसरों में हड़कंप मच गया है।

किसान पहले दिन से तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. अब किसानों ने आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाने की ठान ली है. किसान अब 12 दिसंबर को देशभर के टोल नाकाओं को फ्री करने की तैयारी में हैं. जबकि 14 दिसंबर को देशभर में बीजेपी नेताओं के घेराव से लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की योजना है।

यही नहीं सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान संगठनों ने 12 दिसंबर से दिल्ली की घेराबंदी बढाने की चेतावनी भी दे दी है. किसानों को मनाने के लिए पीएम मोदी ने खास अपील की है। किसानों की चेतावनी के बाद रेलवे ने पंजाब जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द कर दी है, जबकि चार ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है।

देश भर में किसान करेंगे आंदोलन

किसानों ने आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाने की ठान ली है. किसान अब 12 दिसंबर को देशभर के टोल नाकाओं को फ्री करने की तैयारी में हैं. जबकि 14 दिसंबर को देशभर में बीजेपी नेताओं के घेराव से लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की योजना है. यही नहीं सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान संगठनों ने 12 दिसंबर से दिल्ली की घेराबंदी बढाने की चेतावनी भी दे दी है।

PM मोदी द्वारा नई दिल्ली में भारतीय संसद के नए भवन का शिलान्यास

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *