पंजाब पुलिस के DIG लखविंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 13 Dec 2020

lakhvinder singh jakhar

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब के डीआईजी जेल लखविंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब सरकार को भेजा है। किसानों के समर्थन में उतरे लखविंदर सिंह जाखड़ सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। इस्तीफे की वजह उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन को बताया है। एडीजीपी (जेल) पीके सिन्हा ने बताया कि उनके इस्तीफे की एक कॉपी मुझे भी मेल की है।

मोदी सरकार के कृषि बिल के विरोध में पंजाब समेत देश भर के किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब में किसानों के आंदोलन को सभी वर्ग पूरा समर्थन दे रहा है। यही नहीं, सात समंदर पार बैठे पंजाबी मूल के लोग अपने किसान भाइयों के लिए तन मन धन से समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब के सिंगर, लेखक और बुद्धजीवी वर्ग भी किसानों के साथ खड़ा हो गया है।

सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बन्द करवाए रिलायंस के शोरूम

पंजाब में किसानों के आंदोलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। राजनीति से लेकर खेल जगत तक किसानों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने पद्मभूषण पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, पंजाबी में साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता पंजाब के प्रसिद्ध शायर डॉ. मोहनजीत, प्रख्यात विचारक डॉ. जसविंदर सिंह और पंजाबी नाटककार व एक अखबार के संपादक ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने का एलान पहले ही कर चुके हैं।

27 खिलाड़ियों ने की थी पुरस्कार लौटाने की घोषणा

पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ियों ने किसानों के समर्थन में अपने पहले ही पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर चुके हैं। इस लिस्ट में करतार सिंह पहलवान, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, दविंदर सिंग गरचा, सुरिंदर सोढ़ी, गुनदीप कुमार, सुशील कोहली, मुखबैन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, गुरमैल सिंह, गोल्डन गर्ल रादबीर कौर, जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, हरमीक सिंह, अजीत पाल सिंह, चंचल रंधावा, सज्जन सिंह चीमा, हरदीप सिंह, अजैब सिंह, शाम लाल, हरविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, सुमन शर्मा, प्रेमचंद डोगरा, बलविंदर सिंह व सरोज बाला जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *