BJP बढ़ रही और कांग्रेस समाप्ति की ओर है, पढ़ें केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 13 Dec 2020

prakash javedkar

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और BJP नेता प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रेस बाइट के दौरान कई बातें कही और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अभी सम्पन्न हुए बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल (BTC) के नतीजे अभी आए हैं। भाजपा की पहले वहां 1 सीट थी जो अब बढ़कर 9 हो गई हैं। बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस की मात्र 1 सीट आई है। अब बोडोलैंड में कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में हुए कई चुनावों को लेकर कहा कि राजस्थान में पिछले सप्ताह नतीजे आए, राजस्थान में जिला परिषद के सभी के सभी जिला प्रमुख भाजपा के हो रहे हैं। जिला परिषद के चुनाव में 606 में 353 सीटें भाजपा ने जीता है। ब्लॉक पंचायत की 4,300 सीटों में 1,990 भाजपा ने जीती हैं।

BJP बढ़ रही है, कांग्रेस खत्म हो रही है, देखें जावेडकर क्या बोले

बिहार चुनाव में भाजपा और जेडीयू ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और शानदार विजय हासिल की। मध्य प्रदेश में हमने 28 में से 19 सीटें जीतीं। यूपी में हमने सभी 6 सीटें। गुजरात में सभी 8 सीटें जीतीं। मणिपुर में भी हमने चारों सीटें जीतीं। नागालैंड में हमारे साथी ने सीटें जीतीं हैं।

लोगों का मोदी पर विश्वास बढ़ा

उन्होंने कहा कि चाहे असम, अरुणाचल का मामला हो, चाहे राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, मणिपुरा का मामला हो यहां भाजपा बढ़ रही है और कांग्रेस समाप्ति की ओर है। ये इस चुनाव का मतलब है, लोगों का मोदी जी के नेतृत्‍व पर विश्‍वास है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसान, गरीब, ग्रामीण और समाज के सभी वर्ग के लोग चाहे वो ग्रामीण हो या शहरी सभी लोग आज मोदी जी के विकास को मान्यता दे रहे हैं। देश भर में हुए ये सभी चुनाव के नतीजों का अर्थ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *