MLA सुशील रिंकू और मेजर सिंह की अगुवाई में जालंधर से शंभू बैरियर पहुंचे कांग्रेसी, कहा – कारपोरेट के हाथों बिक गई है मोदी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 14 Dec 2020

किसानों के समर्थन में विधायक सुशील रिंकू और मेजर सिंह, पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ धरने पर बैठे

major singh and sushil rinku

डेली संवाद, शंभू बैरियर
कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस लगातार प्रदर्शन और धरना दे रही है। इसी क्रम में सोमवार को पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने शंभू बैरियर पर केंद्र सरकार के काले कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। किसानों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा सीमा पर शंभू बैरियर के पास धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता धरने का नेतृत्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया।

धरना प्रदर्शन में दोआबा के दलित नेता और जालंधर के विधायक सुशील रिंकू के साथ पंजाब कांग्रेस के सचिव और पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह भी जालंधर से अपने साथियों और समर्थकों के साथ बड़ी गिनती में शंभू बैरियर पहुंचे। धरना प्रदर्शन पर बैठे विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि जब केंद्र सरकार मान रही है कि नए कृषि कानून में कमियां हैं तो फिर केंद्र बिना देरी यह कानून रद करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को पुनः बहाल करे व संविधान के अनुसार राज्यों के अधिकार क्षेत्र के विषयों पर राज्य सरकारों को ही कानून बनाने की आज्ञा दे।

सुशील रिंकू ने कहा कि असल में केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के हित पूरे करने में लगी हुई है, इसीलिए वह इन कानूनों को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी आमदनी स्रोत पर जीएसटी द्वारा किए एकाधिकार द्वारा राज्यों के अधिकार बहुत सीमित कर दिए हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी देने की हामी भरे।

major singh protest

हमें फक्र है कि काले कानूनों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की

वहीं, जाब कांग्रेस के सचिव और पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को फक्र है कि इन कानूनों के खिलाफ उसने सबसे पहले आवाज बुलंद की। उन्होंने केंद्र सरकार के इन आरोपों की भी निंदा की कि वह संघर्ष को टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग कह रही है। उन्होंने ऐसे भड़काऊ बयान देने वालों को याद करवाया कि हम श्री गुरु तेग बहादुर जी के वारिस हैं, जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली जाकर अपना शीश देश पर न्योछावर किया था। उन्होंने कहा कि पंजाबी तो पूरे देश के किसान और गरीब की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात भी की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *