किसानों के समर्थन में आई पंजाब की इंडस्ट्री, कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे उद्योगपति

Daily Samvad
2 Min Read

ranjodh singh protest

डेली संवाद, लुधियाना
कृषि कानूनों कोे खिलाफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के हक में अब पंजाब की इंडस्ट्री भी उतर आई है। सोमवार को लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट्स रणजोध सिंह के साथ कई उद्योगपति और उनकी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग सड़कों पर उतर आए। इंडस्ट्रियलिस्ट्स रणजोध सिंह ने कहा है कि किसानों के समर्थन में पूरी इंडस्ट्री उतर आई है।

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर पिछले कई दिनों किसान दिल्ली की सीमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापार मंडल सहित छोटे और मध्यम उद्योग इस देशव्यापी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। जीएसटी ग्रुप लुधियाना ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रमिकों, कर्मचारियों और जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया।

 

ranjodh singh protest1

उन्होंने किसानों के समर्थन में झंडे और तख्तियां लेकर एक मानव श्रृंखला बनाई। उद्योगपति और पर्यावरणविद रणजोध सिंह ने इस मानव श्रृंखला का नेतृत्व किया और भारत के कृषि और सामान्य उद्योग पर नए कृषि कानूनों के बुरे प्रभावों के खिलाफ बात की। परमपाल सिंह ने वर्तमान फार्मर बिलों की खामियों को भी उजागर किया। इसमें लुधियाना के 500 से अधिक श्रमिकों और शहरी नागरिकों ने भाग लिया।

सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बन्द करवाए रिलायंस के शोरूम

https://www.youtube.com/watch?v=3_YEV7o1iMk&t=11s















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *