‘सुखबीर बादल पहिलां आपणी मंझी थल्ले सोटा फेरण’, युवा BJP नेता का अकाली दल पर बड़ा हमला, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 608 शब्द|📅 14 Dec 2020

बादल परिवार सरकार नहीं, प्राईवेट फर्म चलाते रहे हैं : एडवोकेट अशोक सरीन

ashok sareen hikki

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. तथा शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अब राज्य की जनता के सामने फज़ीहत करवा चुके हैं। शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से प्राप्त हुआ सत्ता सुख छिन जाने के बाद अब वे बेफिज़ूल ब्यानबाजी कर के लोगों की नज़र में सच्चा होने की कोशिश कर रहे हैं। ये तंज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने शिअद प्रधान के उस ब्यान पर कसा जिसमें उन्होंने कहा कि अगर बादल साहिब प्रधानमंत्री होते तो किसानों के ये हाल न होते।

अशोक सरीन ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वाकई में बादल साहिब प्रधानमंत्री होते तो देश में जनता की सरकार नहीं बल्कि प्राईवेट फर्म होती। क्योंकि बादल साहिब प्रधानमंत्री होते तो सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल आदेश प्रताप सिंह कैरों, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और परिवार के सभी अन्य सदस्य मंत्री होते। और सर्वविदित है कि ये लोग जनता की सरकार नहीं बल्कि प्राईवेट लिमिटेड फर्म ही होती।

अकाली दल ने भाजपा की बदौलत सत्ता सुख किया

अशोक सरीन ने कहा कि सर्वविदित है कि आज तक अकाली दल ने राज्य में अगर सरकार बनाई है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा की बदौलत। अगर राज्य के राजनीतिक इतिहास के आंकड़े देखे जाएं तो स्पष्ट होता है कि साल 2007 में अकाली दल 93 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से सिर्फ 43 सीटें जीती। जबकि भाजपा ने सिर्फ 23 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटें जीती।

BJP बढ़ रही, कांग्रेस खत्म हो रही है : प्रकाश जावेडकर

भारी बहूमत के बावजूद भाजपा ने पंजाब, पंजाबियों तथा हिंदू सिख भाईचारे को प्रमुख रखते हुए अकाली दल का सी.एम. बनाया। और वहीं डिप्टी सी.एम. के पद पर भी अपनी दावेदारी तक छोड़ दी। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि अगर वाकई में सुखबीर बादल पंजाब और पार्टी हित में होते तो आज अकाली दल के टक्साली नेता जैस रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां, सुखदेव सिंह ढींढसा, रत्न सिंह अजनाला जैसे वरिष्ठ नेता आज उनके साथ होते।

भाजपा द्वारा तैयार किए गए कृषि बिल किसानों की हित में

अशोक सरीन ने कहा कि सुखबीर बादल का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा राज्य की जमीनी हकीकत से केंद्र सरकार को अवगत नहीं करवाया जा रहा। जबकि सच्चाई ये है कि राज्य की जमीनी हकीकत के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा समय समय पर हाईकमान को अवगत करवाया जाता रहा है। लेकिन इसके बावजूद कई बार अपने नेताओं द्वारा दी गई फीडबैक को नजरअंदाज़ करके हाईकमान ने हमेशा बादल परिवार से गठबंधन धर्म निभाया।

सरीन ने कहा कि भाजपा द्वारा तैयार किए गए कृषि बिल किसानों की हित में है। जो ऐतराज किसानों ने दिए, सरकार द्वारा उसमें संशोधन करने को तैयार है। भाजपा के मंत्री कई राज्यों में किसानों को उनके हितों के बारे में समझाने में कामयाब हो चुके हैं। परंतु अगर पंजाब की बात करें तो सुखबीर बादल जैसे मौका परस्त राजनीतिज्ञ निजी हितों की खातिर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन अब सुखबीर बादल का असली चेहरा सामने आ चुका है। क्योकि देश के गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री सीधे किसानों के संपर्क में है। जल्द ही इसके पॉज़िटिव परिणाम सामने आएंगे।

उल्लू सीधा करने की कोशिश कर रहे सुखबीर बादल

अशोक सरीन ने कहा कि किसानो के कंधों पर रख कर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश कर रहे सुखबीर बादल इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अशोक सरीन ने कहा कि दूसरों को नसीहत देने वाले सुखबीर बादल को दूसरों को नसीहत देने की बजाए पहले अपनी ‘मंझी थल्ले नज़र मारणी चाहीदी है’।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *