भारत में जनवरी में शुरू हो सकता है कोरोना का वैक्सीनेशन : स्वास्थ्य मंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 21 Dec 2020

russia corona vaccine

नई दिल्ली। भारत में जनवरी में COVID-19 का टीकाकरण (Vaccination) शुरू किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Health Minister Dr Harsh Vardhan) ने कहा है कि सुरक्षित और प्रभावकारी वैक्सीन सरकार की प्राथमिकता रही है।

डॉ हर्षवर्धन ने समाचार एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू में कहा, “व्यक्तिगत रूप से मेरा विचार है कि जनवरी के किसी सप्ताह या चरण में हम भारत में लोगों को पहला कोविड टीका लगाने की स्थिति में हो सकते हैं।” मंत्री ने कहा कि जिन वैक्सीनों ने आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति के लिए आवेदन किया है, उनका विश्लेषण ड्रग रेगुलेटर द्वारा किया जा रहा है।

हम इस पर कोई समझौता नहीं करना चाहते

उन्होंने कहा कि “कोविड-19 वैक्सीन और रिसर्च की बात करें तो भारत किसी भी देश से कम नहीं है। हमारी प्राथमिकता वैक्सीन का सुरक्षित और प्रभावकारी होना रहा है। हम इस पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। हमारे नियामक गंभीरता के साथ उनका विश्लेषण कर रहे हैं।”

डॉ हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा था कि देश के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक स्वदेशी वैक्सीन पर काम किया है और अगले छह से सात महीनों में भारत के पास लगभग 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की क्षमता होगी।

उन्होंने कोरोना वायरस पर मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि “हमारे वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जीनोम सीक्वेंसिंग और कोरोना वायरस के अलगाव द्वारा एक वैक्सीन के विकास पर काम किया है और एक स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। छह-सात महीनों में हमारे पास लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता होगी।”

कोविड-19 वैक्सीन विभिन्न क्लीनिकल ट्रायल स्टेज में

भारत में छह कोविड-19 वैक्सीन विभिन्न क्लीनिकल ट्रायल स्टेज में हैं. इनमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन, ज़ायकोव-डी, स्पुतनिक वी, एनवीएक्स-सीओवी 2373 और एक रीकम्बाइंड प्रोटीन एंटीजन बेस्ड वैक्सीन शामिल है। दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि तीन कोविड-19 वैक्सीन प्री-क्लीनिकल स्टेज में हैं, जिनमें से एक प्री-डेवलपमेंट स्टेज में है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *