⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 127 शब्द|📅 22 Dec 2020

डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया अपनी पत्नी व वार्ड-45 की कौंसलर जसपाल कौर भाटिया के साथ सैंट्रल हलके में सफाई को लेकर मुहिम छेड़ दिया है।
कमलजीत सिंह भाटिया ने बताया कि उन्होंने आज नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह को एक ज्ञापन देते हुए कहा है कि एक सप्ताह में अगर सफाई नहीं शुरू हुई तो धरना देंगे।

कमलजीत सिंह भाटिया की पहचान 120 फुटी रोड की सफाई और उसको संवारने के रूप में होती है। जब वे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर थे, तो उन्होंने 120 फुटी रोड के वर्षों पुरानी समस्या को हल किया था।
हमें अपनी नीतियों के मूल में मानवतावाद को रखना चाहिए : मोदी








