कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 24 Dec 2020

priyanka gandhi

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के विरोध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 2 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर सौंपने जा रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अन्य कांग्रेसी नेताओं के मार्च को दिल्‍ली पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं को एक बस में बिठाकर ले गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस (Congress) के सभी सांसद दिल्ली में विजय चौक (Vijay Chowk) से पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) से मिलने जा रहे थे।

सिंघु बार्डर पर किसानों के लिए खुला फ्री माल, जो चाहो-जितना चाहो ले जाओ

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया, वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सिर्फ दो नेताओं को राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति मिली. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. इसके बाद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला जमकर बोला।

कानूनों को तुरंत वापस ले सरकार : राहुल

राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति से हमने कहा है कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान होने वाला है. देश को दिख रहा है कि किसान कानून के खिलाफ खड़ा है. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि किसान हटेगा नहीं, जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक कोई वापस नहीं जाएगा.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘सरकार संसद का संयुक्त सत्र बुलाए और इन कानूनों को तुरंत वापस लें. राहुल ने कहा कि आज किसान दुख और दर्द में हैं, कुछ किसानों की मौत भी हुई है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *