विकास का मानक बनेगी अयोध्या : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 26 Dec 2020

yogi

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मनगरी अयोध्या को उसके त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप संवारने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को ऐसे नगर के रूप में विकसित करेगी, जहां धर्म-संस्कृति और अध्यात्म की परंपरा का निर्वाह भी होगा और आधुनिक नगर की सभी वैश्विक सुविधाएं भी होंगे। धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाओं से परिपूर्ण इस शहर को सुव्यवस्थित विकास का मानक बनाने के लिए प्रदेश सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित किये जाने की जरूरत बताते हुए इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

सीएम योगी, शनिवार को लोकभवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में अयोध्या के समेकित विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा के परिक्षेत्र में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों के आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन बनने हों या सड़कों का चौड़ीकरण अथवा विकास की अन्य कोई परियोजना, नागरिकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से हो और यह ध्यान रखा जाए कि किसी भी नागरिक का हित प्रभावित न हो।

सीएम योगी ने गुप्तार घाट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने परिभ्रमण पथ पर बैठने के स्थान, रामायण के विभिन्न कांडों के लिए गजेबो, दीवारों पर पौराणिक गाथाओं का चित्रण, जॉगिंग ट्रैक, लेजर शो, जलपान गृह, पुजारियों के स्थान आदि की प्रस्तावित कार्ययोजना से अवगत कराया।

घाट बनें आकर्षण के केंद्र तो होगा रोजगार सृजन

मुख्यमंत्री ने गुप्तार घाट के प्रवेश मार्ग पर आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित पार्किंग को मल्टीलेवल कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। घाट पर जेटी के निर्माण की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि सरयू में जल का प्रवाह तेज है, ऐसे में जेटी निर्माण से पूर्व विधिवत अध्ययन-परीक्षण कराया जाना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि घाट क्षेत्र में सतत विकास पर्यटकों के लिए आकर्षण भी बढ़ाएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा। सीएम ने रामचंद्र दास परमहंस के समाधि स्थल, मखौड़ाधाम और श्मशान घाट मुक्तिधाम के विकास सम्बन्धी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *