देश में पहली बार चलेगी बिना ड्राइवर के मेट्रो, पढ़ें इसकी खासियत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 28 Dec 2020

 

metro

नई दिल्ली। भारत की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो सेवा (Driverless Metro Train) दिल्ली में चलेगी। इसके साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत में परिवहन और यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक बयान जारी कर कहा कि नयी पीढ़ी की इन रेलगाड़ियों के परिचालन से दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) विश्व के उन ‘सात प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क के विशिष्ट समूह’ में शामिल हो जाएगा जो चालक रहित परिचालन की सेवाएं दे रहे हैं।

बयान के मुताबिक 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच ड्राइवरलेस मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 2021 के मध्य तक चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।

उद्घाटन के अगले दिन से सेवा की शुरुआत

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई पीढ़ी की इन सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि होगी और उद्घाटन के अगले दिन शुरू कर दी जाएगी। पिंक लाइन पर 2021 के मध्य तक मानव रहित मेट्रो का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसके साथ चालकरहित मेट्रो परिचालन का नेटवर्क लगभग 94 किलोमीटर हो जाएगा।

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत होगी

दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरी तरह से लागू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकेगा। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *