BJP की पिच पर ‘छक्के’ मारेंगे सौरव दादा? बंगाल की ‘दीदी’ का छूटेगा पसीना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 28 Dec 2020

saurav ganguli

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी और इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांगुली के राजनीति से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सौरव गांगुली रविवार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर राजभवन पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुलाकात के कारणों को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। गांगुली और धनखड़ के बीच यह मुलाकात शाम पांच बजकर 40 मिनट तक चली। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि गांगुली के राज्यपाल से मुलाकात का संबंध राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से नहीं है।

सौरव गांगुली ने करेंगे चुनाव प्रचार

हालांकि, पिछले महीने एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सौरव गांगुली ने बीजेपी नेतृत्व को बता दिया है कि वह ना तो राजनीति में उतरना चाहते हैं और ना ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। ‘द टेलिग्राफ’ के ऑनलाइन संस्करण ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सौरव गांगुली ने बीजेपी के सामने यह साफ कर दिया है कि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होना चाहते हैं और क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अपनी भूमिका से खुश हैं। सूत्रों ने यह भी बताया था कि गांगुली की ओर से इनकार किए जाने के बाद पार्टी ने उनपर मन बदलने के लिए कोई दबाव नहीं डाला।

‘दादा’ के राजनीति में एंट्री को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो फिर काफी दुख होगा। जब टीएमसी सांसद सौगत राय से सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलों पर पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो मुझे खुशी नहीं होगी। सौगत रॉय ने कहा कि सौरव गांगुली सभी बंगालियों के लिए एक आइकन हैं, क्योंकि वो बंगाल से इकलौते क्रिकेट कप्तान रहे हैं। वह टीवी शो के कारण भी प्रसिद्ध हैं। मगर उनका राजनीति में कोई बैकग्राउंड नहीं है, इसलिए गांगुली यहां नहीं टिक पाएंगे।

बंगाल जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही बीजेपी

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी पूरा जोर लगा रही है। पार्टी अपने प्रमुख नेताओं को बंगाल भेज रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था, जिसमें टीएमसी को तगड़ा झटका दिया था। उन्होंने ममता बनर्जी के करीबी माने-जाने वाले शुभेंदु अधिकारी को अपनी पार्टी में शामिल करवा लिया था। इसके अलावा भी कई टीएमसी नेताओं ने भगवा पार्टी का दामन थामा था। वहीं, गृह मंत्री शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा भी कर चुके हैं कि बंगाल का ही कोई चेहरा बीजेपी की ओर से बंगाल में मुख्यमंत्री बनेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *