मोदी जी- मुझसे पंगा मत लेना, मैं बहुत नंगा आदमी हूं, पत्नी को ED के नोटिस पर भड़के संजय राउत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 528 शब्द|📅 28 Dec 2020

sanjay rout

मुंबई। पत्नी के नाम ईडी के समन से आगबबूला शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस तरह की चीजों से डरने वाले नहीं हैं। राउत ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी वर्षा राउत के नाम सियासी विरोध की वजह से समन भेज गया है। ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। राउत ने कहा कि हम कानून का पालन करेंगे।

संजय राउत ने कहा कि मुझसे पंगा मत लेना मैं नंगा आदमी हूं और शिवसैनिक हूं। मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है, अगर उसे निकाला तो आपको देश से छोड़कर भागना पड़ेगा। मेरे पास 121 लोगों के नाम हैं। जल्द ही ईडी को दूँगा। इतने नाम हैं कि 5 साल ईडी को काम करना पड़ेगा। तब ईडी को पता चलेगा कि किससे पंगा लिया है।

यह सब राजनितिक षड़यंत्र है

संजय राउत ने कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है। 10 साल पुराना केस निकाला है ईडी ने। हम मिडल क्लास के लोग है। मेरी पत्नी टीचर है। पत्नी से दोस्त से 50 लाख का कर्ज लिया था। राज्यसभा के हलफनामे में इसका जिक्र है। इनकम टैक्स में भी यह दिखाया गया है। यह छिपाई हुई बात नहीं है। इससे ईडी और बीजेपी को क्या तकलीफ है। इस देश में बीजेपी के लिए बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं। अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो उन्हें देश छोड़कर भागना होगा।

BJP ने बताया हास्यास्पद

भाजपा ने शिवसेना नेता के इस दावे को हास्यास्पद करार दिया है। पार्टी नेता केशव उपाध्ये ने कहा कि मोदी सरकार को निशाना बनाने का उनका यह एकसूत्री एजेंडा है। उपाध्ये ने कहा कि संजय राउत ने क्या लिखा है, वो उन्होंने फिलहाल नहीं पढ़ा, लेकिन लोग इस तरह के दावे को गंभीरता से नहीं लेते। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार राउत बेमतलब की बयानबाजी कर चुके हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

संजय राउत ने कृषि कानूनों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘महामारी के चलते लोगों की जान चली गई, लेकिन संसद ने अपनी आत्मा गंवा दी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रही है। इसके बजाए वो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे भावनात्मक मुद्दे उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन को लेकर अब तक जिस तरह का रुख सरकार ने दर्शाया है, उससे साफ हो जाता है कि वो इस मुद्दे पर कितनी संवेदनशील है।

यह है पूरा मामला

संजय राउत की बौखलाहट ED द्वारा उनकी पत्नी को भेजे गए समन से जुड़ी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय ने वर्षा राउत को समन भेजकर 29 दिसंबर को हाजिर होने को कहा है। ED ने पिछले साल अक्टूबर में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक में कथित ऋण धोखाधड़ी (Loan Fraud) की जांच के लिए हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल), उसके प्रमोटर राकेश कुमार वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन, उसके पूर्व अध्यक्ष वी. सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। इसी मामले में संजय राउत की पत्नी वर्ष राउत भी आरोपी हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *