वैश्विक पटल पर पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने में जुटा भारतीय विदेश मंत्रालय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 28 Dec 2020

कतर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा भारत। कतर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रील और कतरी बिजनेस एसोसिएशन अध्यक्षों से की मुलाकात

jay shankar

दोहा। भारतीय विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाई दिलाने में जुटा हुआ है। इस कड़ी में विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर अपनी दो दिवसीय यात्रा पर खाड़ी देश कतर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने कतरी समकक्ष के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जयशंकर ने कतर के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल-थानी से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर वार्ता की। इसके बाद उन्होंने कतर नेशनल म्यूजियम का दौरा भी किया।

डा. एस. जयशंकर की इस यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि बतौर विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह पहली कतर यात्रा है। जिसकी शुरुआत उन्होंने गोमलेज सम्मेलन से की। जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को लेकर वहां के कारोबारियों की सराहना की।

भारत अब आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए वहां पर निवेश बढ़ाकर आपसी रिश्तों को मजबूत किया जा सकता है और लाभ कमाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कतर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रील (क्यूसीसीआई) और कतरी बिजनेस एसोसिएशन (क्यूबीए) के अध्यक्ष शेख खलीफा और शेख फैसल से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।

बता दें कि भारत और कतर के संबंध काफी प्रगाढ़ हैं। दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक और नागरिक स्तर पर रिश्ते हैं। वहां पर 7 लाख से ज्यादा भारतीय कार्य करते हैं, जो वहां की तरक्की में बड़ा योगदान दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच 2019-20 में 10.95 अरब डॉलर (करीब 80 हजार करोड़ रुपये) का रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *