राजभवन का घेराव करने जा रहे किसानों और पुलिस में जमकर झड़प, लाठीचार्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 29 Dec 2020

patna kisan andolan

पटना। देश के अधिकांश हिस्सों में जारी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के समर्थन में मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भी लोग सड़कों पर उतरे हैं. किसान महासभा ने पटना में राजभवन मार्च का कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई है।

किसान महासभा के सैंकड़ो लोग राजभवन मार्च में शामिल हैं जिनकी पुलिस से झड़प हुई है. गांधी मैदान में लगाई गई बैरिकेटिंग तोड़ मार्च डाकबंगला की तरफ बढ़ा जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोक झोंक शुरू हो गई।

प्रदर्शन और राजभवन मार्च के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने डाकबंगला चौराहे को सील कर दिया था साथ ही हुए प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी है. इस दौरान डाकबंगला पर लाठी चार्ज कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा है. पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ये नोंकझोंक जारी है।

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. इनकी संख्या हजारों में हैं. किसानों और किसान संगठनों को डर सता रहा है कि नए कानून की वजह से कृषि क्षेत्र में निजी कंपनियों का प्रभाव बढ़ जाएगा और उनकी (किसान) आमदनी कम हो जाएगी।

प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि कृषि कानूनों को रद्द या निरस्त किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी जाए. सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन ये बैठकें बेनतीजा रहीं. सरकार नए कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने में फिलहाल विफल रही है. अगले दौर की बातचीत के लिए 40 किसान संगठनों के नेताओं को 30 दिसंबर को बुलाया गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *