देशभर में कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन आज से शुरू, हर किसी को मुफ्त मिलेगी वैक्सीन, पढ़ें केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 02 Jan 2021

dr. harshvardhan singh daily samvad

नई दिल्ली। भारत में आज (2 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लेने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।’

देशभर में जल्द से जल्द कोरोना वायरस की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी देने के मकसद के साथ ही आज शनिवार से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन शुरू हो चुका है। केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले देश के चार राज्यों के दो-दो जिलों में वैक्सीनेशन टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन किया गया था। ड्राई रन सभी राज्यों की राजधानी में कम से कम तीन साइट पर होगा। कुछ राज्य उन इलाकों को भी ड्राई रन में शामिल करेंगे, जो दुर्गम हों और जहां सामान की आवाजाही में मुश्किल हो।

केंद्रीय मंंत्री करेंगे निरीक्षण

महाराष्ट्र और केरल संभवत अपनी राजधानी से इतर अन्य बड़े शहरों में ड्राई रन करेंगे। ड्राई रन के दौरान यह देखा जाएगा कि टीकाकरण के लिए लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण, डाटा एंट्री, लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजने और टीका लगने के बाद इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र जारी करने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। मॉकड्रिल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी निरीक्षण करेंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *