एयर इंडिया ने शुरू की भारत और ब्रिटेन के बीच टिकट बुकिंग, पढ़ें पूरी जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 03 Jan 2021

airline

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने रविवार को अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ब्रिटेन की उड़ानों की टिकट बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एयर इंडिया की बुकिंग अभी खुली हैं।

टिकट को यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट,बुकिंग कार्यालय और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खरीद सकते हैं। अभी जिन उड़ानों की बुकिंग को खोला गया है उनमें मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-लंदन हीथ्रो, लंदन हीथ्रो-मुंबई और लंदन हीथ्रो-दिल्ली की उड़ाने शामिल हैं।

बता दें कि भारत से ब्रिटेन के बीच 6 जनवरी से उड़ान सेवा शुरू होगीं तो वहीं ब्रिटेन से भारत के लिए 8 जनवरी से उड़ान सेवाओं को शुरू किया जाएगा। दोनों देशों के बीच हफ्ते में 30 उड़ानों का संचालन होगा। इसमें से 15-15 उड़ानों का संचालन दोनों देशों से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उड़ानों का यह शेड्यूल 23 जनवरी तक रहेगा। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

भारत ने ब्रिटेन से हवाई सेवा को किया था बंद

गौरतलब है कि कोरोना के नए रूप के सामने आने के बाद भारत ने 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से अपनी हवाई सेवाओं को बंद कर दिया था। भारत सरकार ने ब्रिटन से अपनी उड़ानों की रोक को बढ़ाकर अब 7 जनवरी तक कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *