जालंधर में गुंडागर्दी, बदमाशों ने कांग्रेसी नेता और उनके कुत्ते को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 04 Jan 2021

जालंधर में गुंडागर्दी, बदमाशों ने कांग्रेसी नेता और उनके कुत्ते को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस नेता मोहित मौला के घर आधी रात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने मौला के घर में ईंट और पत्थर बरसाए। उनकी पत्नी ने फोन कर बदमाशों के हमले की जानकारी दी। सूचना पाकर जैसे ही मोहित अपने घर के पास पहुंचे, रास्ते में खड़े बदमाशों ने हाकी और डंडो से उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता के घर में आधा दर्जन के करीब अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। मोहित की पत्नी के मुताबिक बदमाशों ने सोडे की बोतलें और ईटों से उनके घर पर हमला कर दिया। जिसके कारण घर में बंधा पालतू कुत्ता एवं घर के अन्य सदस्यों को चोटें आई। यह पूरी वारदास घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना की सूचना पुलिस थाना नंबर 1 में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर हमलावरों को पकड़ने की प्रक्रिया में जुट गई है। मोहित निवासी शिवनगर नागरा ने बताया कि रात 10 बजे के करीब दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा में सवार करीब आधा दर्जन लोग उनके घर के बाहर आकर ताबड़तोड़ ईटें और कांच की बोतल मारने शुरू कर दिए उस समय वह अपने घर में नहीं थे।

मोहित के मुताबिक उनको घटना की सूचना उनकी पत्नी ने फोन पर दी। जैसे भी वह सूचना पाकर घर कीतरफ आए तो पास के गुरुद्वारे के बाहर हॉकी और बेसबॉल लेकर युवक खड़े थे, जिन्होंने उनपर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *