रेलवे आज से करेगा इन सभी ट्रेनों का संचालन, आसानी से मिलेगा टिकट, चेक करें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 07 Jan 2021

train

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे (Indian Railways) 6 जनवरी 2020 यानी आज से कई ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। देशभर में फैली महामारी के बीच रेलवे ने 22 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था, जिसको आज से चलाया जा रहा है। बता दें इसमें कुछ पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर से मैलानी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। कासगंज से कानपुर के बीच में भी कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

ईस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करके बताया कि ट्रेन 63503 बर्धमान-हटिया मेमू पैसेंजर का संचालन कल से शुरू होगा। ट्रेन 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का संचालन कल 6 जनवरी से शुरू होगा। ट्रेन 63596/56595 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू पैसेंजर कल से शुरू होगी।

इसके अलावा नॉर्थ-ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि 6 जनवरी यानी आज से 05009/05010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 31 जनवरी तक चलाई जाएगी।

31 जनवरी तक चलेगी ये ट्रेन

रेलवे ने 6 जनवरी से 31 जनवरी तक ट्रेन नंबर 05046 चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ से काठगोदाम के लिए चलाई जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 05612 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कल 6 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांडेड एक्सप्रेस कल 6 जनवरी को नई दिल्ली से ही खुलेगी। ट्रेन नंबर 09025 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस कल 6 जनवरी को चंडीगढ़ से खुलेगी जबकि आमतौर पर यह ट्रेन अमृतसर से खुलती है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *