जालंधर के GTB नगर में बड़ा धमाका, आस-पास के घर भी थर्राए, इलाके में सनसनी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 07 Jan 2021

blast in gtb nagar jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर यानि जीटीबी नगर में सुबह ब्लास्ट हुआ है। घर में जबरदस्त ब्लास्ट से आसपास के रहने वाले लोग जमा हो गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घर की फर्श बुरी तरह से टूट गई और घर बिजली की तारें जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि यह धमाका गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है। घटना की सूचना तुरत फायर ब्रिगेड को दी गई।

बिजली के कनेक्शन होने के कारण फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने का काम शुरू करने में करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। गैस सिलेंडर फटने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस धमाके के कारण आस-पास के घरों में भूंकप जैसे स्थिति बन गई। लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है।

gtb nagar

जानकारी के मुताबिक जीटीबी नगर में माता गुजरी पार्क के पास एक घर में वीरवार सुबह करीब 6 बजे यह धमका हुआ। धमाके से जुबिन व अन्य घरवाले घबरा गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यह आग बिजली की तारों में भी लग गई।

पावरकाम के लाइन मैन पहुंचे देर से

इलाके के लोगों ने बताया कि पावरकॉम को सूचना देकर बिजली काटने को कहा ताकि फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम शुरू कर सके लेकिन पावरकॉम के अधिकारी फायर ब्रिगेड से रिपोर्ट आने की बात कहते रहे। इसके बाद लोगों ने चीफ इंजीनियर को फोन किया तो आधे घंटे बाद बिजली काटी गई। फिर कहीं जाकर आग बुझाने का काम शुरू हो सका।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *