कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा – चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्था हुई तार तार 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 08 Jan 2021

Mayor election

केवल भारती
डेली संवाद, चंडीगढ़
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर हरफूल चन्द्र कल्याण, दविंदर सिंह बबला, गुरबक्श रावत, शिलाफुल सिंह,सतीश केंथ, रविन्द्र गुजराल ने संयुक्त बयान में कहा कि जिस तरह आज नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा के नेताओं, प्रिजाइडिंग ऑफिसर व सेकट्री द्वारा जिस तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाई गई उससे लोकतंत्र को शर्मसार होते सब ने देखा।

जिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों ने आदेश दिए के ना ही कोई मेयर की वोट के समय कैमरा व फोन लेकर नही जाएगा उन्ही के आँखों के सामने कैमरे से फोटो खींचीं गई और वो मूक दर्शक बने देखते रहे।

21 वोट होने के बाबजूद बीजेपी के नेताओं की रात की नींद उड़ी हुई थी, पिछले तीन दिनों से लगातार पार्षदों से मीटिंग व उनसे बार बार वादे व कसमें खिलाना ओर फोटो खिंचाने का आदेश देना ये धड़ेबाजी व गुटबाजी नही तो क्या थी कांग्रेस की रणनीति का डर नही तो ओर क्या था।

चुनाव का कांग्रेसी नेताओं ने किया बायकॉट

प्रिजइडिंग ऑफिसर निष्पक्ष ना होकर व सेकट्री द्वारा नामांकन रद्द के बाद आज उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते कहा कि अगर इस तरह अधिकारी रबड़ स्टैम्प बन जायँगे तो जनता का इस लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। मेयर चुनाव के वक्त वोट डाली जा रही थी व नियमों की अनदेखी जा रही थी। नेता प्रतिपक्ष व मेयर पद के प्रत्याशी दविंदर सिंह बबला, गुरबक्श रावत, शिलाफुल सिंह,सतीश केंथ, रविन्द्र गुजराल ने बॉयकॉट किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *