कैप्टन सरकार निकम्मी, पंजाब की कानून-व्यवस्था ध्वस्त, BJP कल करेगी धरना प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 09 Jan 2021

jeewan gupta

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पंजाब में कांग्रेस की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की खराब होती जा रही कानून व्यवस्था और लचर कार्यप्रणाली के विरुद्ध 10 जनवरी दिन रविवार को एक विशाल रोष धरने का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे और इसमें भाजपा पंजाब प्रदेश की लीडरशिप शामिल होगी।

भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को इस धरने में भारी संख्या के साथ अपने अपने साथियों के साथ उपस्थित होने आह्वान किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अराजकता इतनी इतनी बढ़ चुकी है कि इसमें आज प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। आज समूचे प्रदेश में कांग्रेसी वर्करों द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और भाजपा की प्रदेश की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

आज प्रदेश कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के सांसद पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने की भरसक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान आंदोलन की आड़ में प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब कर रहे हैं और लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।

श्री राम चौक पर करेंगे प्रदर्शन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों के घर घर में जाकर इस निकम्मी सरकार की पोल खोलीनी चाहिए। उन्होंने 10 जनवरी को श्री राम चौक कंपनी बाग में सुबह 10:00 बजे होने वाले विशाल रोष धरने में भाजपा जालंधर शहरी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी कार्यकर्ता अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों को लेकर शामिल हो ताकि प्रदेश की निकम्मी और झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को जनता के बीच लेकर जाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *