सरकार ने करप्शन पर चलाया ‘हंटर’, 4 अफसरों को डिमोट कर बना दिया चपरासी और चौकीदार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 10 Jan 2021

demoted

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) भ्रष्ट व नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर ज़िला सूचना अधिकारी पद पर तैनात चार अधिकारियों को डिमोट कर दिया गया है। सरकार ने इन अफसरों को चौकीदार, चपरासी, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। इससे पहले एक एसडीएम को डीमोट कर तहसीलदार बनाया गया था।

सूचना व जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि 3 नवंबर 2014 को इन अफसरों का प्रमोशन सभी नियमों के विरुद्ध किया गया था। अब सभी को उनके मूल पद पर डिमोट किया जाता है। सरकार ने जिन अफसरों को डिमोट किया है, वे हैं बरेली में अपर ज़िला सूचना अधिकारी नरसिंह को चपरासी, फिरोजाबाद में तैनात दयाशंकर को चौकीदार, मथुरा में तैनात विनोद कुमार शर्मा और भदोही में तैनात अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर बनाया गया है।

हाईकोर्ट में दाखिल हुई थी याचिका

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग में नियम विरुद्ध 4 लोगों को प्रमोट करते हुए अपर जिला सूचना अधिकारी बनाया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल हुई थी। जिसके बाद शासन की तरफ से सभी का डिमोशन कर दिया गया है। अब ये अपर जिला सूचना अधिकारी की जगह चौकीदार, चपरासी, सिनेमा ऑपरेटर और सहायक बनाए गए हैं। इन चारों का इन्हीं उक्त पदों पर प्रमोशन हुआ था।

पंजाब में कैप्टन के खिलाफ भाजपा ने लगाया धरना, रोकने पहुंचे किसान, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *