मुश्किल में फंसी टीम इंडिया, जसप्रीत बुमराह भी आखिरी टेस्ट मैच से बाहर?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 12 Jan 2021

jaspreet bumrah

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, अपने मुख्य हथियारों के बिना मैदान पर उतर रही भारतीय टीम को अब सबसे बड़ा झटका लगा है। खबर है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। PTI ने BCCI के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बुमराह पेट की इंजरी से जूझ रहे हैं और 15 तारीख से शुरू होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह के पेट का स्कैन हुआ है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन उनकी इंजरी गहरी है। हालांकि टीम मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि अगर बुमराह 50 फीसद भी फिट रहे तो उन्हें खिलाया जा सकता है। यानी, अंतिम फैसला स्कैन का नतीजा सामने आने के बाद ही हो सकता है। सिडनी में फील्डिंग करते हुए 27 वर्षीय इस पेसर के पेट में खिंचाव आ गया था। अगर हाफ फिट जसप्रीत आखिरी टेस्ट खेलते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज से उनका बाहर होना तय है।

ब्रिस्बेन टेस्ट से बुमराह के बाहर होने का मतलब है एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी अटैक के साथ रहाणे एंड कंपनी का मैदान पर उतरना। मौजूदा दौरे में चोटिल होकर बाहर होने वाले जस्सी तीसरे पेसर होंगे, उनसे पहले मोहम्मद शमी, उमेश यादव सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इशांत तो ऑस्ट्रेलिया ही नहीं आए थे। भुवी भी आईपीएल के दौरान ही चोटिल हुए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि ब्रिस्बेन टेस्ट में बुमराह की जह टी नटरजान को डेब्यू का मौका मिल सकता है। जडेजा के स्थान पर शार्दुल ठाकुर खेलेंगे। मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी दो अन्य पेसर होंगे।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपना अंगूठा फ्रैक्चर करवा बैठे

तीसरे टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपना अंगूठा फ्रैक्चर करवा बैठे थे। दूसरी पारी में अंगद की तरह जमे हनुमा विहारी भी भारी दर्द के बावजूद बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों खिलाड़ी चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। कल मैच के ठीक बाद बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में विहारी के विकल्प के तौर पर ऋधिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में और ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज उतारा जा सकता है या मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल को जगह दी जा सकती है। वहीं, जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर ले सकते हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *