WhatsApp का दावा, दोस्तों और परिवार के साथ की गई चैट रहेगी सेफ, पढ़ें आपकी प्राइवेसी पर क्या पड़ेगा असर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 12 Jan 2021

WhatsApp

नई दिल्ली। WhatsApp यूजर्स के निजी मैसेज सर्च इंजन पर कथित तौर पर लीक होने की खबरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राइवेसी को लेकर उठे विवाद के बीच व्हाट्सएप (WhatsApp) ने एक बार फिर सफाई दी है। फेसबुक की स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप ने कहा कि नीति में हालिया बदलाव से दोस्तों या परिवार के साथ किए गए आपके मैसेज की निजता या गोपनीयता पर असर नहीं पड़ेगा।

निजता विवाद के बीच व्हाट्सएप का यह दूसरा स्पष्टीकरण है। इससे पहले, कंपनी ने कहा कि नीति में बदलाव से सिर्फ व्हाट्स के बिजनेस अकाउंट पर प्रभाव पड़ेगा। WhatsApp ने ट्वीट में कहा, “हम कुछ अफवाहों को दूर करना चाहते हैं और शत प्रतिशत साफ करना चाहते हैं कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे।

WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से आपके दोस्तों या परिवार के साथ किए गए संचार पर असर नहीं पड़ेगा।” बता दें कि सोशल मैसेंजिग ऐप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच गूगल (Google) पर सर्च करने पर एक बार फिर व्हाट्सएप प्राइवेट ग्रुप दिखाई दे रहे हैं।

गूगल पर सर्च करने पर व्हाट्सएप यूजर की प्रोफाइल

अब कोई भी गूगल पर सर्च करके व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप ढूंढ सकता है और उन्हें जॉइन कर सकता है। यह दिक्कत पहली बार 2019 में दिखी थी। हालांकि इसे पिछले साल दुरुस्त किया गया था। गूगल पर सर्च करने पर व्हाट्सएप यूजर की प्रोफाइल दिख रही है। इस वजह से लोगों के फोन नंबर और प्रोफाइल पिक्चर सामान्य गूगल सर्च पर सामने आ सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *