राहुल गांधी ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा – किसानों का सम्मान नहीं करते हैं PM मोदी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 15 Jan 2021

rahul gandhi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानून (Agricultural Law) का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस (Congress) आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज देशभर के राजभवन (Rajbhavan) का घेराव का ऐलान किया है। खबर है कि राहुल गांधी दिल्‍ली में राजभवन का घेराव करने के लिए निकल चुके हैं।

दिल्ली में राजभवन को घेरने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम रवाना हो गया है। पुलिस ने राजभवन से पहले बेरिकेड्स लगाए हैं, ताकि कांग्रेसियों को रोका जा सके। बता दें कि दिल्ली में राजभवन का घेराव करने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अब जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। यहीं पर कांग्रेस सांसद कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश रच रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *