‘तांडव’ में भगवान शिव और राम पर की गई भद्दी टिप्पणी, रिलीज होते ही विवादों में घिरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 16 Jan 2021

tandav-web-series

मुंबई। सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, ‘तांडव’ के डायलॉग्स और सीन को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। वेब सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि ऐक्टर जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी के फंक्शन में भगवान शिव के वेश में दिखाई दे रहे हैं।

जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए। इसी बीच नारद के वेश में मंच संचालक कहता है, ‘नारायण-नारायण। प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई रणनीति बना ही लेनी चाहिए।’ इस पर जीशान अय्यूब कहते हैं, ‘क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?’ इसके बाद मंच संचालक कहता है, ‘भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं।’

‘तांडव’ के इस सीन लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। ट्विटर पर बहुत से लोग से भगवान शिव का इस तरह से रूप दिखाने और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करने पर गुस्सा निकाल रहे हैं। अंकिता ठाकुर नाम की एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अली अब्बास तांडव वेब सीरीज के निर्देशक हैं और इसमें पूरी तरह से लेफ्ट विंग के अजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को ग्लोरिफाई कर रहे हैं। जीशान अय्यूब को मंच पर भगवान शिव के वेश में गाली देते हुए दिखाया है।’

‘तांडव मत देखना, यह पूरी तरह से एकतरफा वेब सीरीज

एक अन्य यूजर आकाश सिकची ने ट्विटर पर लिखा, ‘तांडव मत देखना, यह पूरी तरह से एकतरफा वेब सीरीज है। इसमें जेएनयू (जवाहर लाल नहरू यूनिवर्सिटी) की छवि को बनाने की कोशिश की गई है और इसके अलावा कुछ भी नहीं है। बॉलिवुड उसकी इमेज साफ करने के लिए अभियान चला रहा है।’ पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज ‘तांडव’ में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, डीनो मोरिया, तिग्मांशू धूलिया, जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर और गौहर खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *