PM मोदी ने 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, अब स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए जाना हुआ आसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 17 Jan 2021

narendra modi

नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडि़या गांव जाने में अब आसानी होगी। दिल्ली से अब केवडिया गांव के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केवडिया के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि एक साथ आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है।

ये आठ ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी। इस योजना के साथ ही भारतीय रेलवे के मैप पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी जगह मिल जाएगी। साथ ही केवड़िया के रेल लिंक से जुड़ने से यहां देश भर से सैलानी बिना किसी परेशानी से पहुंच सकेंगे।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाने में आसानी होगी

इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों के लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाने में आसानी होगी। अभी वहां तक सीधी ट्रेन नहीं थी, लोगों को वडोदरा के बाद सड़क मार्ग से जाना पड़ता था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह भी अन्य ट्रेनों की तरह विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी। यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक कराना होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने नए केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पीएम इसके साथ ही वडोदरा को केवडिया से जोड़ने वाली एक ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि रविवार के कार्यक्रम के दौरान रेलवे से संबंधित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसमें दाभोई, चंदोद और केवडिया के नए स्टेशन भवन शामिल हैं।आपको खुशी होगी कि केवडिया स्टेशन भारत का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन है।

इन स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के केवड़िया के लिए वाराणसी, दादर, दिल्ली, अहमदाबाद, रीवा और चेन्नई स्टेशनों से एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। अहमदाबाद-केवड़िया जनशताब्दी ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा। इसे विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की यात्रा को सुंदर और यादगार बनाने के लिए बनाया गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *