जालंधर : कौंसलर ने सीवरेज सफाई के लिए खड़े किए हाथ, कहा – MLA के पास जाओ, विधायक बोले – यह कौंसलर का काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 17 Jan 2021

jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
जांलधर सैंट्रल हलके में पड़ते रैनक बाजार के आगे स्थित बर्तन बाजार कौंसलर और विधायक की अनदेखी का शिकार है। बर्तन बाजार की गलियों में पिछले एक सप्ताह से सीवरेज का गंदा पानी भरा है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसे लेकर बाजार के दुकानदारों ने कई बार कौंसलर और विधायक से शिकायत की है, लेकिन दोनों लोग एक दूसरे का काम कह कर टाल रहे हैं।

सैंट्रल हलके के वार्ड-52 में पड़ते बर्तन बाजार के दुकानदार पिछले एक सप्ताह से सीवरेज के गंदे पानी से परेशान हैं। दुकानदारों ने बताया कि बर्तन बाजार निकट बिल्ला कुलफी कार्नर के पास पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओरफ्लो कर रहा है। जिससे सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

दुकानदारों ने कहा कि  कौंसलर बब्बी चड्ढा से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि सीवरेज साफ करवाना उनसे वश का नहीं है, सारे दुकानदार विधायक राजिंदर बेरी के घर जाकर शिकायत करो। दुकानदारों ने इसकी शिकायत विधायक राजिंदर बेरी से भी की। दुकानदारों के मुताबिक जब लोग विधायक राजिंदर बेरी से शिकायत की तो, विधायक ने कहा कि सीवरेज साफ करवाने का काम कौंसलर है, जाकर कौंसलर से मिलो।

गंदे पानी से परेशान दुकानदार घेरेंगे नगर निगम मुख्यालय

कौंसलर और विधायक द्वारा एक दूसरे पर काम टालने से परेशान होकर दुकानदारों ने कहा है कि अगर सीवरेज की सफाई नहीं हुई तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। दुकानदारों ने कहा कि कौंसलर की नगर निगम में नहीं चलती है, विधायक उन लोगों ने नजर अंदाज कर रहे हैं, जिससे सारा कारोबार ठप हो गया। गलियों में गंदा पानी भरा है, ग्राहक नहीं आ रहे है, ऊपर से बीमारी फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *