पंजाब में 2nd, 3rd और 4th क्लासेस फिर होंगी शुरु, 27 जनवरी से खुलेेंगे स्कूल : शिक्षा मंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 20 Jan 2021

Vijay-Inder-Singla

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि अभिभावकों द्वारा की जा रही लगातार माँग के मद्देनजऱ पंजाब सरकार ने प्राईमरी क्लासों के लिए 27 जनवरी से सरकारी, एडिड और प्राईवेट स्कूल खोलने की शर्तों सहित मंजूरी दे दी है। श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सहमति के बाद तीसरी और चौथी क्लास के लिए स्कूल 27 जनवरी से खुलेंगे और इसके बाद 1 फरवरी से पहली कक्षा और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में क्लासें लगाने की इजाज़त दी गई है।

उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने और बंद होने का समय पहले की तरह सुबह 10 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक होगा और बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अभिभावक को लिखित सहमति भी देनी पड़ेगी। श्री विजय इंदर सिंगला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अन्य स्कूल प्रबंधकों को स्कूल खोलने से पहले इमारतों की पूरी सफ़ाई सही ढंग से करवाने के साथ-साथ कोरोना वायरस सम्बन्धी जारी हिदायतों का सख़्ती के साथ पालन करने की हिदायत भी की है।

श्री सिंगला ने बताया कि स्कूल खोलने और बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए जल्द ही शिक्षा विभाग की तरफ से हिदायतें जि़ला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को जारी कर दी जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पाँचवी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की क्लासें लगाने के लिए स्कूल खुलने के बाद से ही अभिभावक, जि़ला शिक्षा अधिकारियों और अध्यापकों द्वारा लगातार सिफ़ारिश की जा रही थी कि प्राईमरी क्लासों के विद्यार्थियों को भी स्कूलों में आकर क्लास लगाने की आज्ञा दी जाये। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजऱ अब पहली कक्षा से स्कूल खोलने की इजाज़त शर्तों सहित दी गई है।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *