पंजाब : रेप पीड़िता के इलाज में देरी को लेकर सिविल सर्जन से सरकार ने मांगी रिपोर्ट, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 169 शब्द|📅 21 Jan 2021

balbir sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़
एस.एम.ओ डॉ. चेतना और सिविल अस्पताल के मैडीकल अधिकारियों द्वारा बलात्कार पीडि़त लडक़ी के इलाज में हुई लापरवाही की घटना पर सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गुरूवार को सिविल सर्जन गुरदासपुर को 3 दिनों में इस सम्बन्धी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

पंजाब भवन में सिविल सर्जन्स रिव्यू मीटिंग का नेतृत्व करते हुए श्री सिद्धू ने कहा कि अस्पतालों में बलात्कार के मामलों की जांच में अधिकार क्षेत्र की सीमाएं नहीं होती हैं और अस्पताल में आई किसी भी पीडि़ता को तुरंत इलाज सेवाएं मुहैया करवाने की जि़म्मेदारी मैडीकल अफ़सर की होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सभी गंभीर घटनाओं में दिशा—निर्देशों को लागू करने को यकीनी बनाना भी सिविल सर्जन की ही जिम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी भरोसा दिया कि सिविल सर्जन द्वारा पेश की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में क्यों बरपा हंगामा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *