पंजाब की चीफ सैक्रेटरी विन्नी महाजन को सौंपी गई अमृतसर के विकास कार्यों की बागडोर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 22 Jan 2021

captain amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी.) की मीटिंग में बोर्ड को राज्य में सभी विकास कामों में तेजी लाने के आदेश दिए। मीटिंग में 27.16 करोड़ रुपए के शहरी वातावरण सुधार प्रोजेक्टों (यू.ई.आई.पी.) को कार्य-बाद मंजूरी देने से पटियाला जिला मुबारक समेत विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों के विकास, नवीनीकरन और रख-रखाव को भी मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री की तरफ से सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी (पी.पी.पी.) आधार पर चलाए जा रहे रन बास, किला मुबारक पटियाला और हेरिटेज होटल के 8.58 करोड़ रुपए की लागत के प्रोजेक्टों के नवीनीकरन, कार्यशील करने और रख-रखाव की वर्चुअल शुरुआत अगले सप्ताह किये जाने की संभावना है। इन प्रोजेक्टों के 18 महीनों में पूरे होने की उम्मीद है। बाबा बन्दा सिंह बहादुर यादगार, चप्पड़ चिड़ी को कार्यशील बनाने और रख-रखाव के पी.पी.पी. प्रोजेक्टों को भी मुख्यमंत्री शुरू करेंगे जिस पर 15 साल के रियायती समय के साथ 2.54 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आयेगी।

मुख्य सचिव विनी महाजन प्रोटोकोल अधिकारी नियुक्त

मुख्यमंत्री को मीटिंग में बताया गया कि पटियाला में बस अड्डे के निर्माण का काम शुरू हो गया और यह इस साल नवंबर महीने मुकम्मल हो जायेगा जिस पर 60 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। 3.94 करोड़ रुपए की लागत से किये जाने वाले अमृतसर सर्किट हाऊस के नवीनीकरन पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को प्रोटोकोल अधिकारी नियुक्त करने की प्रस्ताव पर काम करने के लिए कहा जो पवित्र नगरी में बड़ी संख्या में आने वाली गणमाण्य लोगों के लिए जरुरी प्रबंधों को यकीनी बनाऐगा। उन्होंने मुख्य सचिव को मंत्रीमंडल की अगली मीटिंग में प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा।

पेट्रोल, डीजल और अचल संपत्ति पर 25 पैसे विशेष आई.डी. फीस

पेट्रोल, डीजल और अचल संपत्ति पर 25 पैसे विशेष आई.डी. फीस लगाने संबंधी कैबिनेट के फैसले को कार्य-बाद मंजूरी देने के अलावा बोर्ड ने शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम (यू.ई.आई.पी.) के पहले और दूसरे पड़ाव के लिए 27.16 करोड़ के प्रोजेक्टों के साथ-साथ यू.ई.आई.पी. के दूसरे पड़ाव के प्रोजेक्टों की फंडिंग के लिए बैंकों से मियादी कर्ज उठाने की भी औपचारिक मंजूरी दे दी। इन प्रोजेक्टों को मुख्यमंत्री बोर्ड के चेयरमैन होने के नाते पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पी.आई.डी.बी. की 36वीं मीटिंग, जो कोविड के मद्देनजर आज वर्चुअल तौर पर हुई, ने सार्वजनिक-निजी हिस्सेदारी के साथ लुधियाना में प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करने के लिए 125 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों को भी कार्य-बाद मंजूरी दी। यह प्रोजैक्ट, जो 99 सालों के रियायती समय के साथ 125 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ विकसित किया जायेगा, मार्च तक शुरू होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *